भोपाल: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती समारोह का आयोजन 5 फरवरी को

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

 भोपाल में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जाटव समाज संभागीय समिति, भोपाल एवं संयुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में किया जा रहा है।

समारोह का आयोजन गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से हिंदी भवन, पॉलिटेक्निक चौराहा, भोपाल में होगा। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता को मजबूत करना एवं संत गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।

इस कार्यक्रम में मा. लालसिंह आर्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा (नई दिल्ली) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति भी रहेगी, जिनमें मा. भगवान सिंह परमार, मा. आलोक शर्मा, मा. प्रभुराम बोधरी, मा. भगवान दास सपनानी, श्री हरिओम जहरी, मा. माधव सिंह अहिरवार सहित अन्य गणमान्यजन शामिल होंगे।

आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों, जाटव समाज एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से परिवार सहित समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

इस आयोजन के निवेदक नवीन जाटव, संभागीय अध्यक्ष, जाटव समाज हैं। कार्यक्रम के संयोजक राजेश अहिरवार तथा संभागीय प्रभारी डॉ. संतोष जाटव हैं।