द एक्सपेरिमेंट पब्लिक स्कूल भोपाल का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
द एक्सपेरिमेंट पब्लिक स्कूल भोपाल का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल स्थित द एक्सपेरिमेंट पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम श्रीमती अर्चना शर्मा रहीं। वहीं समाजसेवी श्री सुरेंद्र श्रीवास्तव अतिथि के रूप में तथा भोपाल के सेवानिवृत्त एसपी श्री जे. राठौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक, देशभक्ति एवं रंगारंग प्रस्तुतियों की एक से बढ़कर एक शानदार झलक पेश की। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का दिल जीत लिया, जिसकी सभी ने जमकर प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल के संस्थापक एवं प्राचार्य श्री उमाशंकर सिंह राठौर ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास में ऐसे आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम पूरी तरह से सुव्यवस्थित, प्रभावशाली और यादगार रहा।
