भोपाल में 01 फरवरी को प्रदेश स्तरीय संत गुरु रविदास जयंती समारोह एवं 37वां निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन
भोपाल में 01 फरवरी को प्रदेश स्तरीय संत गुरु रविदास जयंती समारोह एवं 37वां निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन
संतोष योगी की खबर
भोपाल।
श्री संत रविदास सेवा संस्थान भोपाल एवं शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ मध्यप्रदेश के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रदेश स्तरीय संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह, स्वरोजगार मेला एवं सर्व समाज का 37वां निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन रविवार, 01 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। यह आयोजन प्रातः 10:00 बजे से प्राचीन संत रविदास मंदिर, डी सेक्टर, बरखेड़ा भेल, भोपाल में संपन्न होगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 10:00 बजे बरखेड़ा विजय मार्केट स्थित राधा कृष्ण मंदिर से भव्य शोभायात्रा एवं बारात का शुभारंभ किया जाएगा। सभी दूल्हे घोड़ों पर सवार होकर बैंड-बग्गी, ऊंट, रथ, दुलदुल घोड़ी, सांस्कृतिक कलाकारों की प्रस्तुतियों एवं भव्य आतिशबाजी के साथ नेहरू मार्केट, बजरंग मार्केट होते हुए आयोजन स्थल संत रविदास मंदिर पहुंचेंगे। आयोजन स्थल पर समिति एवं वधु पक्ष के परिजनों द्वारा बारात का भव्य स्वागत किया जाएगा।
मंचीय कार्यक्रम के दौरान वर-वधु की जयमाला के पश्चात हिंदू सनातन परंपरा अनुसार पाणिग्रहण संस्कार एवं फेरे शास्त्री जी द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन की मंत्री माननीया श्रीमती कृष्णा गौर जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भोपाल नगर निगम अध्यक्ष माननीय श्री किशन सूर्यवंशी जी, भाजपा जिला भोपाल अध्यक्ष माननीय श्री रविन्द्र यती जी, महापीठ के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन माननीय श्री सूरज केरो जी सहित प्रदेशभर से अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में लगभग 5000 से अधिक महिला एवं पुरुषों के सम्मिलित होने की संभावना है।
साथ ही कार्यक्रम स्थल पर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी एवं रोजगारोन्मुखी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जहां विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पंपलेट-पोस्टर के माध्यम से आमजन को जानकारी दी जाएगी तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
आयोजन समिति ने जनहित में उक्त कार्यक्रम को समाचार पत्रों एवं न्यूज़ चैनलों में प्रकाशित एवं प्रसारित करने का अनुरोध किया है तथा सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर वर-वधुओं को शुभाशीर्वाद प्रदान करने की अपील की है।
निवेदक:
बारेलाल अहिरवार
प्रदेश अध्यक्ष
शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ, मध्यप्रदेश
मोबाइल: 9329841575
