सजल भार्गव और उनकी टीम की मेहनत से सफल हुआ राज्यस्तरीय संविदा अधिकारी-कर्मचारी महासम्मेलन, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल के टीटी नगर दशहरा मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय संविदा अधिकारी-कर्मचारी महासम्मेलन ने प्रदेशभर के संविदा कर्मचारियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह कार्यक्रम संविदा संयुक्त संघर्ष मंच एवं संविदा कर्मचारी-अधिकारी महासंघ के संयुक्त बैनर तले संपन्न हुआ।

महासम्मेलन की सफलता में सहसंयोजक सजल भार्गव की मेहनत और नेतृत्व मुख्य कारण रहा। उन्होंने दिन-रात काम करके सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किया। कार्यक्रम की पूरी टीम ने भी सजल भार्गव के मार्गदर्शन में अथक प्रयास किए, जिससे आयोजन शानदार और प्रभावशाली बना। संगठन के जुड़े सभी कर्मचारी और कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम था कि यह महासम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए संविदा कर्मचारियों को बड़ा आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियों की जायज़ मांगों को पूरा किया जाएगा और सभी विभागों के प्रमुख सचिवों से चर्चा के बाद आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि संविदा नीति 2023 को हर हाल में लागू किया जाएगा। उनके इस आश्वासन से सम्मेलन में उपस्थित कर्मचारियों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में हुआ और इसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में संविदा अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सह संयोजक सजल भार्गव, संयोजक दिनेश कुमार तोमर और लीलाधर अहिरवार की मेहनत और समर्पण के साथ-साथ पूरी टीम और कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत ने ही इस महासम्मेलन को सफल बनाया।

सज्जन और व्यवस्थित आयोजन, मंच संचालन और प्रतिभागियों का स्वागत – यह सभी व्यवस्थाएं सजल भार्गव और उनकी टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम थीं। कर्मचारियों और उपस्थित अतिथियों ने उनके अथक प्रयासों की खुले दिल से सराहना की।