*आम बजट से प्रमुख अपेक्षाएं द्वारा कैट जिला अध्यक्ष भोपाल धर्मेंद्र शर्मा*
*आम बजट से प्रमुख अपेक्षाएं द्वारा कैट जिला अध्यक्ष भोपाल धर्मेंद्र शर्मा*
संतोष योगी की खबर 99932 68143
कैट जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि आगामी आम बजट से भोपाल एवं मध्य प्रदेश के व्यापारियों को जीएसटी प्रक्रिया में वास्तविक सरलीकरण, अनावश्यक नोटिस एवं दंडात्मक कार्रवाई से राहत तथा छोटे-मध्यम व्यापारियों के लिए सस्ती, सरल और त्वरित ऋण व्यवस्था की ठोस घोषणा की अपेक्षा है।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए बजट में एक नई प्रोत्साहन नीति, आसान ऋण, ब्याज में सब्सिडी और विपणन सहयोग जैसी व्यवस्थाएँ की जानी चाहिए, ताकि स्थानीय उद्योग और व्यापार वैश्विक प्रतिस्पर्धा में टिक सके।
धर्मेंद्र शर्मा ने यह भी कहा कि ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स कंपनियों पर प्रभावी नियंत्रण समय की मांग है। ऑनलाइन और ऑफलाइन व्यापार में असमान नियमों से स्थानीय व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए बजट में समान टैक्स, पारदर्शी डिस्काउंट नीति और नियमन से जुड़े प्रावधान अनिवार्य रूप से आने चाहिए।
इसके साथ ही भोपाल जैसे शहरों के लिए व्यापारिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, थोक बाजारों के आधुनिकीकरण, लॉजिस्टिक्स और पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि व्यापार सुगम हो और रोज़गार के अवसर बढ़ें।
उन्होंने कहा कि यह बजट तभी सार्थक माना जाएगा जब व्यापारी वर्ग को केवल करदाता नहीं, बल्कि आर्थिक विकास का साझेदार मानते हुए निर्णय लिए जाएँ।
