निषादवंशीय समाज की वैवाहिक पत्रिका का विमोचन 1 फरवरी को गांधी भवन में।

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 भोपाल/निषादवंशीय माझी, कीर, कहार, केवट, ढीमर, भोई, मल्लाह, मझवार, रायकवार, बाथम जन कल्याण समिति भोपाल (रजि.) द्वारा प्रकाशित समाज के विवाह योग्य युवक-युवती की बहुरंगी वैवाहिक पत्रिका 2026 का विमोचन आज गांधी भवन में नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन जी द्वारा किया जाएगा।

        समिति के अध्यक्ष सुभाष रायकवार ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 450 विवाह योग्य युवाओं के प्राप्त आवेदन के आधार पर पत्रिका प्रकाशित कराई गई है, जो कि सभी पंजीकृत युवाओं को निःशुल्क वितरित की जावेगी। सभी पंजीकृत युवाओं को पत्रिका निःशुल्क वितरित की जावेगी।

समिति महामंत्री मुकेश केवट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल रायकवार, वरिष्ठ कोषाध्यक्ष राजेंद्र रायकवार, सह कोषाध्यक्ष अनिल कश्यप, सह महामंत्री संजय मांझी, उपाध्यक्ष कमलेश खरे घनश्याम रायकवार, शांता रायकवार, ममता रायकवार सीताराम बाथम, जमुना प्रसाद सोंधिया, रामसेवक कर्णधार, संतोष रायकवार, संतोष नोरिया, कमला नोरिया, सपना रायकवार, वीणा सोंधिया, मुन्नालाल सोंधिया, फूलचंद वर्मा, चंदन बाथम, खेमचंद केवट, रामस्वरूप रायकवार, वीरसिंह रायकवार, टीना रायकवार, रवि निषाद, सत्यनारायण बर्मन, मीना बर्मन आदि सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।