40 वर्षों का सेवाकाल पूर्ण करने पर सुशील कुमार शुक्ला का गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न विद्या विहार कॉलोनी द्वारा आयोजित हुआ सम्मान समारोह
40 वर्षों का सेवाकाल पूर्ण करने पर सुशील कुमार शुक्ला का गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न 
विद्या विहार कॉलोनी द्वारा आयोजित हुआ सम्मान समारोह
भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 7805953532
सिराली (हरदा)।शासकीय सेवा में लगभग 40 वर्षों का लंबा, निष्ठावान एवं अनुकरणीय सेवाकाल पूर्ण करने पर श्री सुशील कुमार शुक्ला के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में विद्या विहार कॉलोनी सिराली द्वारा कॉलोनी परिसर में एक गरिमामय सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहकर्मियों, मित्रों एवं कॉलोनीवासियों ने भावभीनी विदाई दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री शुक्ला की शासकीय सेवा में प्रथम नियुक्ति 25 अक्टूबर 1986 को बेड़ियां खुर्द में हुई थी। इसके पश्चात वर्ष 1994 में उनका स्थानांतरण बंदी मुहाडिया में हुआ। बाद में वे उच्च प्रभार में माध्यमिक शाला लोलागरा में पदस्थ रहे, जहां उन्होंने वर्ष 2024 से 31 जनवरी 2026 तक निरंतर सेवाएं दीं। वर्ष 2026 में वे शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। उनका लगभग चार दशक का सेवाकाल कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।
सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री शुक्ला ने अपने संपूर्ण सेवाकाल में निष्ठा, अनुशासन एवं पूर्ण समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उनका कार्य व्यवहार एवं सेवा भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में अर्पित शुक्ला, हर्षित शुक्ला, राहुल शाह,मन्नासे सर, मनोज पाराशर, योगेश बिल्लौरे, हरि गुप्ता, मजीद खान, प्रमोद मालवी, सत्यनारायण चंदेले, रामनिवास गौर, हरगोविंद दुबे, हितेश चौरे, सुरेश खोदरे, मीना शाह, चौरे मैडम, मंजू मालवीय, कृपा गौर सहित सिराली क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।
