शासकीय माध्यमिक शाला अरवलिया में धूम-धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस  

संतोष योगी की खबर 99932 68143

शासकीय माध्यमिक शाला अरवलिया, विकास खंड फन्दा ग्रामीण भोपाल में प्रभात फेरी के बाद झंडा वंदन किया गया l गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरम्भ माँ सरस्वती जी की वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात शिक्षकों/ छात्रों ने मुख्य अतिथि महोदय श्री मलखान सिंह ठाकुर जनपद उपाध्यक्ष महोदय एवं अतिथियों का हार फूलमाला स्वागत किया। शाला प्रभारी राजेश कुमार साहू ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की । इस रिपोर्ट में विद्यालय के परीक्षा परिणाम , कार्यक्रमों, उपलब्धियों और जनसहयोग से प्राप्त सामग्री का सुन्दर वर्णन था। इस अवसर पर सभी कक्षाओं के विधार्थियों ने कई आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम,गीत एवं भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की समाप्ति से पहले पुरस्कार वितरण किया गया। मुख्य अतिथि महोदय एवं समस्त अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं /परीक्षाओं में विजयी घोषित छात्र/छात्राओं को पुरुष्कार दिए। आए हुए अतिथियों एवं ग्राम वासियों ने पुरस्कृत विद्यार्थियों का तालियाँ बजाकर उत्साह वर्धन किया।कार्यक्रम की समाप्ति से पहले मुख्य अतिथि ने विद्यालय की बहुत प्रशंसा की और शिक्षकों के कार्य की सराहना की ,उन्होंने छात्रों से अपना कार्य और परिश्रमपूर्वक करने को कहा। 

 कार्यक्रम के अन्त में शिक्षक श्री जगदीश प्रसाद पुष्पकार सर ने सभी उपस्थित अतिथियों, पालकों एवं शिक्षकों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट कियाl अंत में सभी विधार्थियों ने लड्डू एवं विशेष भोजन ग्रहण किया l कार्यक्रम में श्री मलखान सिंह ठाकुर जनपद उपाध्यक्ष महोदय, सरपंच श्री अवधनारायण, श्री शंकर सिंह ठाकुर ग्राम पटेल, सचिव श्री दिलीप जाट सह सचिव पूजा ठाकुर,smc अध्यक्ष श्री राजेश गौर,श्री जितेंद्र सिंह ठाकुर,श्री अवधेश सिंह ठाकुर,श्री तोरन सिंह दरबार श्री खेलन सिंह दरबार,श्री मनोहर सिंह ठाकुर, श्री रनजीत सिंह ठाकुर, श्री महेंद्र सिंह ठाकुर श्री शिवम विश्वकर्माएवं सैकड़ो की संख्या ग्रामवासी उपस्थित रहें l