दुर्गा माता मंदिर के सामने सड़क निर्माण पूर्ण, नगर परिषद अध्यक्ष अनीता अग्रवाल व पार्षद सुधा जितेंद्र मालवीय ने निभाया चुनावी वादा

 

भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 7805953532

 

सिराली (हरदा)।

नगर परिषद सिराली की अध्यक्ष श्रीमती अनीता कैलाशचंद्र अग्रवाल एवं वार्ड नंबर 2 पार्षद श्रीमती सुधा जितेंद्र मालवीय द्वारा चुनाव के दौरान किया गया वादा अब धरातल पर साकार हो गया है। दुर्गा माता मंदिर के सामने लंबे समय से जर्जर एवं क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान की गई है।

इस सड़क निर्माण से मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं सहित आसपास के रहवासियों को विशेष लाभ मिला है। वर्षों से चली आ रही समस्या के समाधान पर क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है।

इस अवसर पर वार्ड नंबर 2 पार्षद श्रीमती सुधा जितेंद्र मालवीय ने कहा कि वे अपने वार्ड एवं संपूर्ण नगर की जनता के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें पार्षद चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरने का वे हर संभव प्रयास कर रही हैं।

नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों पर आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार नगर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने समाज सहित सिराली की समस्त जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद और सहयोग से ही विकास कार्य संभव हो पा रहे हैं।

श्रीमती सुधा जितेंद्र मालवीय ने भी अपने वार्डवासियों एवं नगर की जनता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है, जिसे वे ईमानदारी और सेवा भाव से निभाती रहेंगी।