मानसरोवर धाम का तृतीय स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा
मानसरोवर धाम का तृतीय स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा
भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर
भोपाल/सनातन परंपरा की सजीव चेतना का प्रतीक बन चुका मानसरोवर धाम आज केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक अनुभूति का एक जीवंत केन्द्र बन गया है। देश के दूर-दराज़ क्षेत्रों से प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु यहाँ दर्शन हेतु पहुँचते हैं और बाबा महादेव की कृपा से अपने मनोरथ पूर्ण होने का भावपूर्ण अनुभव करते हैं।
दिनांक 03 फरवरी 2026, मंगलवार को मानसरोवर धाम का तृतीय स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह अवसर उस दृढ़ संकल्प, साधना और सेवा भाव की स्मृति है, जिसके माध्यम से मानसरोवर धाम के संचालक एवं मानसरोवर सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष आदरणीय श्री संजय कश्यप जी ने शिवभक्ति, सेवा और सनातन संस्कारों को एक सशक्त एवं स्थायी स्वरूप प्रदान किया।
स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान, पूजन-अर्चन एवं भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह दिवस केवल उत्सव तक सीमित नहीं, बल्कि धाम की निरंतर आध्यात्मिक यात्रा, समाज के प्रति उत्तरदायित्व और सेवा भावना का भी प्रतीक है।
मानसरोवर सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा समस्त श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे इस पावन अवसर के साक्षी बनें और बाबा महादेव की कृपा का पुण्य लाभ प्राप्त करें।
॥ हर हर महादेव ॥
राजेश शर्मा
व्यवस्थापक एवं प्रचारक
मानसरोवर सेवा समिति ट्रस्ट, भोपाल (म.प्र.)
