रहटगांव मंडल में केंद्रीय बजट 2026-27 का लाईव प्रसारण सुना गया

भोपाल हेडलाइंस संवाददाता राहुल पवार योगी की खबर 

रहटगांव।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर बजट का लाईव प्रसारण रहटगांव मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से सुना गया।

कार्यक्रम के दौरान बजट में आमजन, किसान, युवा, महिला सशक्तिकरण एवं विकासोन्मुख योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बजट को देश के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री रामकृष्ण सोलंकी सहित दिनेश चावड़ा, हंसु भैया सोनी, दीपक डूडी, निलेश गोर, राहुल पंवार, संजय लोनिया, धर्मेंद्र यादव, जयदीप राठौर एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी जी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बजट को विकसित भारत की मजबूत नींव बताया।