राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत में राहुल पवार योगी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत में राहुल पवार योगी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त
राहुल पवार योगी की खबर
रहटगांव /राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में एवं राष्ट्रीय संगठन प्रभारी भागवत द्विवेदी तथा प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकेश त्रिपाठी द्वारा संगठन में एक वर्ष तक किए गए उत्कृष्ट, सक्रिय एवं सराहनीय कार्यों को देखते हुए राहुल पवार योगी को जिला उपाध्यक्ष (हरदा) पद पर नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के पश्चात संगठन के पदाधिकारी साथियों ने राहुल पवार योगी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर बाबूलाल योगी (प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान), डॉ. अशोक चौहान (प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश), राहुल राजा (प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड), सुरजीत सिंह ठाकुर (मप्र संयोजक), डॉ. मीरा पराडकर (मप्र अध्यक्ष महिला विंग), राजकुमारी मिश्रा (मप्र उपाध्यक्ष महिला विंग), ममता गुप्ता (प्रदेश प्रभारी महिला विंग) सहित अनेक पदाधिकारियों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इसके साथ ही भाजपा मंडल के महामंत्री रामकृष्ण सोलंकी, हंसु भैया सोनी, दिनेश चावड़ा, निलेश गोर, दीपक डूडी, धर्मेंद्र यादव, संजय लोनिया, अनिल अंडारिया, जयदीप राठौर एवं संजय योगी (सिराली) द्वारा राहुल पवार योगी को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राहुल पवार योगी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए पत्रकार हितों एवं संगठन विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
