गोविंदपुरा में तमिल समाज ने कार्तिक भगवान का विशेष पर्व धूमधाम से मनाया

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल तमिल समाज का प्रमुख धार्मिक पर्व कार्तिक भगवान का विशेष त्यौहार भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रैली के साथ विधिवत पूजा-अर्चना भी संपन्न हुई।

रैली का शुभारंभ कृष्ण मंदिर से हुआ, जो नगर भ्रमण करते हुए तमिल मंदिर, बरखेड़ापठानी पर जाकर संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों के साथ कार्तिक भगवान की महिमा का गुणगान किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष पी. नागराज, जनरल सचिव पी. फ्रांस, सचिव वी. स्वामीशिवम, कोषाध्यक्ष वी. राघवन, संयुक्त सचिव प. दुरई शंकर, जॉइंट ट्रेजरर के. रवि, मंदिर पुजारी के. पेरियास्वामी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वी. राजन, उपाध्यक्षगण ए. परमशिवम एवं स्वामीनाथन, पूर्व महासचिव मुत्थुस्वामी, पूर्व पदाधिकारीगण तथा कार्यकारी सदस्यों सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अध्यक्ष पी. नागराज ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा—

“कार्तिक भगवान का यह पर्व हमारी संस्कृति, आस्था और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और हमारी परंपराओं को जीवित रखने का कार्य करते हैं।”

कार्यक्रम का सफल आयोजन सभी पदाधिकारियों, कार्यकारी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न हुआ।