भोपाल: ग्राम निपानिया जाट में गुरु रविदास के 649वें जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल के बेरसिया रोड स्थित ग्राम निपानिया जाट में संत शिरोमणि गुरु रविदास के 649वें जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिससे पूरे ग्राम में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम ग्राम के पटेल मुन्नीलाल जाट, पूर्व सरपंच गजराज सिंह जाट एवं सरपंच हिम्मत सिंह जाट की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। समाज के गुरु श्री राधे कृष्ण दास महाराज द्वारा अमृतवाणी का पाठ कराया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से श्रवण किया।

प्रदेश अध्यक्ष माधव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में लगभग 50 गांवों के लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया।

कार्यक्रम में ग्राम के बने सिंह पंडित, करण सिंह अहिरवार, मोर, मालू दादा, हरिनारायण अहिरवार, नब्बूलाल, बाबूलाल, हरिप्रसाद, ज्ञान सिंह, उधम सिंह, अशोक, महेश, बद्री प्रसाद, लालाराम अहिरवार एवं बिराज अहिरवार सहित हजारों ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर शंकर लाल जाटव, प्रताप सिंह जाटव, धर्म संगठन के प्रचारक अवतार सिंह अहिरवार, जिला अध्यक्ष पूरन सिंह परिहार, इंजीनियर दिनेश अहिरवार, सुनील अहिरवार सहित समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामवासियों एवं समाज के सभी पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।