ग्लोबल जीनियस पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

संतोष योगी की खबर 99932 68143

राजधानी की ख़्वाजा कॉलोनी स्थित ग्लोबल जीनियस पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमपी कांग्रेस प्रवक्ता अमित तावरे, मानवाधिकार अध्यक्ष फैसल सिद्दीकी, भाजपा पार्षद रेहान सिद्दीकी, रिटायर्ड मिलिट्री ऑफिसर एवं वर्तमान में इंटेलिजेंस ब्यूरो ऑफिसर ज़फ़र खान, गिद्ध अनुसंधान विशेषज्ञ दिलशेर खान, हैप्पीनेस बैंक हज़रत निज़ामुद्दीन कॉलोनी अध्यक्ष अखलाक अहमद, हैप्पीनेस बैंक हज़रत निज़ामुद्दीन कॉलोनी मैट्रिनॉय अध्यक्ष अतिया अबीर अहमद, विद्यालय स्पॉन्सर फैयाज़ खान, समाज सेवक रईस वारिस एवं फिज़ोर वारिस उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्राचार्य एवं उप-प्राचार्य द्वारा अतिथियों का शाल एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने गीत, नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। बालक-बालिकाओं के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए।

विद्यालय संचालक इदरीश खान ने शिक्षकों के समर्पण की सराहना की, जबकि कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य शबाना खान ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।