पूर्णिमा के अवसर पर भवानी चौक पेबल बे कॉलोनी में खिचड़ी वितरण
पूर्णिमा के अवसर पर भवानी चौक पेबल बे कॉलोनी में खिचड़ी वितरण
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल ब्रह्म चित्र समाज कल्याण संस्थान एवं वरिष्ठ नागरिक सहयोग मंच, भवानी चौक पेबल बे कॉलोनी, भोपाल के तत्वावधान में पूर्णिमा के पावन अवसर पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष एवं संयोजक सुरेंद्र श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर धीरज सिंह परिहार, द्वारका प्रसाद चौहान, एम.पी. बघेल, राम भटानीया, शिवराज सिंह चौहान, भगवान दास किरार, राजीव जैन, उदय प्रकाश गुप्ता सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खिचड़ी वितरण के सेवा कार्य में श्रीमती नूतन श्रीवास्तव, सरिता गुप्ता, श्रीमती मालती ब्रिटानिया, श्रीमती शर्मा पांडे, श्रीमती संध्या तिवारी, श्रीमती अर्चना गुप्ता, श्रीमती सुनीता बाई, लक्ष्मी बाई, श्रीमती संध्या मालवीय एवं अन्य महिलाओं का सराहनीय सहयोग रहा।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्यक्रम समाज में आपसी सहयोग, करुणा और सद्भावना को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफल रूप से संपन्न
हुआ।
