बरखेड़ा में तमिल समाज ने ताईपूसम कार्तिक भगवान का विशेष पर्व धूमधाम से मनाया
बरखेड़ा में तमिल समाज ने ताईपूसम कार्तिक भगवान का विशेष पर्व धूमधाम से मनाया
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल तमिल समाज का प्रमुख धार्मिक पर्व ताई पुसम कार्तिक भगवान का विशेष त्यौहार भोपाल के बरखेड़ा क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रैली के साथ विधिवत पूजा-अर्चना भी संपन्न हुई।
रैली का शुभारंभ कृष्ण मंदिर बरखेड़ा से हुआ, जो नगर भ्रमण करते हुए तमिल मंदिर, एम्स रोड एम्स रोड स्थित बरखेड़ा पठानी पर जाकर संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों के साथ कार्तिक भगवान की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष पी. नागराज ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा—
“कार्तिक भगवान का यह पर्व हमारी संस्कृति, आस्था और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और हमारी परंपराओं को जीवित रखने का कार्य करते हैं।”
कार्यक्रम का सफल आयोजन सभी पदाधिकारियों, कार्यकारी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न हुआ इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पी-नागराजन पी-पलनी महासचिव, वी राधवन सह सचिव, वी. स्वामी शिवम, कोषाध्यक्ष, पी-दुरई शंकर सह कोषाध्यक्ष, पी-गोपी एडमीन, उपाध्यक्ष परमशिवम पी.मूर्ती, रवी पंडित, प्रीयास्वामी पंडित जी आदि
