उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने हरदा के कॉलेजों का किया निरीक्षण पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भवन के जीर्णोद्धार के दिये निर्देश

भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

हरदा/ मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने सोमवार को हरदा प्रवास के दौरान शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज व पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में निरीक्षण के दौरान उन्होने वहां की लेब व कक्षाओं का निरीक्षण कर पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के जीर्णोद्धार के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कॉलेज की विद्युत मरम्मत इलेक्ट्रिशियन शाखा के विद्यार्थियों द्वारा कराई जाए। जीर्णोद्धार योग्य कार्य के लिये स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाए तथा डिस्मेंटल योग्य हिस्से को डिस्मेंटल कराया जाए। कॉलेज भवन को पूरी मरम्मत कराकर छात्र उपयोगी बनाया जाए। उन्होने कॉलेज की प्रवेश व्यवस्था व प्लेसमेंट पर संतोष व्यक्त किया। 

 मंत्री श्री परमार ने पीएम श्री कॉलज ऑफ एक्सीलेंस के निरीक्षण के दौरान वहां की शैक्षणिक गुणवत्ता और अधोसंरचना का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज प्रशासन को बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने और शासन की योजनाओं का लाभ सीधे विद्यार्थियों तक पहुँचाने के निर्देश दिए। उन्होने कॉलेज की लायब्रेरी को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी व कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे।