आदर्श महाविद्यालय अबगांव खुर्द का निरीक्षण किया
आदर्श महाविद्यालय अबगांव खुर्द का निरीक्षण किया
भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी 7805953532
हरदा / मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने सोमवार को आदर्श महाविद्यालय अबगांवखुर्द का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने भवन के फर्श की मरम्मत कराने के निर्देश दिये। उन्होने इस दौरान उपस्थित स्टाफ से शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी व कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे।
