मध्य प्रदेश भारतीय वन सेवा मीट 2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रम के उद्घाटन संबंधी समाचार भ्रामक

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल।मध्य प्रदेश भारतीय वन सेवा मीट वर्ष 2026 के अंतर्गत दिनांक 30 जनवरी 2026 को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के उद्घाटन के संबंध में कल प्रकाशित समाचार तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है।

वास्तविक स्थिति यह है कि उक्त दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, मध्य प्रदेश श्री वी. एन. अम्बाडे तथा श्रीमती डॉ. कल्पना अम्बाडे ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर श्री एच. एस. मोहंता, अध्यक्ष, मध्य प्रदेश आईएफएस एसोसिएशन एवं श्रीमती कमलिका मोहंता, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, श्री यू. प्रकाशम, सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख तथा श्रीमती प्रकाशम भी मुख्य अतिथि के साथ दीप प्रज्ज्वलन के समय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों एवं उनके परिजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बनाया।