संतोष वर्मा मामले में कार्रवाई न होने पर सरकार पर भड़के मध्य प्रदेश ब्राह्मण अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष इंजीनियर अजय तिवारी
संतोष वर्मा मामले में कार्रवाई न होने पर सरकार पर भड़के मध्य प्रदेश ब्राह्मण अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष इंजीनियर अजय तिवारी
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। मध्य प्रदेश ब्राह्मण अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय तिवारी ने संतोष वर्मा प्रकरण में अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने पर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार स्पष्ट जवाब दे कि आखिर संतोष वर्मा के मामले में अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इंजीनियर अजय तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर नए-नए मुद्दे सामने लाकर समाज को भड़काने और मूल मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह रणनीति अब सफल नहीं होने वाली है और समाज सच्चाई को समझ चुका है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब मामला स्पष्ट है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जानी चाहिए, तब सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होगा।
अजय तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण अधिकारी संयुक्त मोर्चा संगठन अन्याय के खिलाफ एकजुट है और संतोष वर्मा को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को भड़काऊ राजनीति छोड़कर निष्पक्ष और संवैधानिक दायरे में निर्णय लेना चाहिए
