साईं मंदिर दर्शन के साथ श्री साईं निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई
साईं मंदिर दर्शन के साथ श्री साईं निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई
भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532
सिराली
श्री साईं निकेतन स्कूल के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन के स्वर्णिम अध्याय का समापन साईं मंदिर में दर्शन एवं प्रार्थना के साथ किया। विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक साईं बाबा के चरणों में शीश नवाकर आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सफलता, उज्ज्वल भविष्य तथा सद्बुद्धि की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि अनुशासन, निरंतर परिश्रम एवं सकारात्मक दृष्टिकोण ही जीवन में सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय की गरिमा और संस्कारों को सदैव बनाए रखने का आह्वान किया।
विद्यार्थियों ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि श्री साईं निकेतन स्कूल से प्राप्त शिक्षा, संस्कार एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन उनके जीवन पथ को सदैव आलोकित करता रहेगा। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए भावुक विदाई ली।
साईं मंदिर परिसर में विद्यार्थियों ने अपने सहपाठियों एवं शिक्षकों के साथ विद्यालय जीवन की स्मृतियों को साझा किया। शांत, अनुशासित एवं आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न यह विदाई समारोह भावनाओं से ओत-प्रोत एवं अविस्मरणीय बन गया।
