पति के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए भटक रही पत्नी भोपाल पीएचक्यू पहुंचकर की शिकायत मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को भी दिया ज्ञापन
पति के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए भटक रही पत्नी
भोपाल पीएचक्यू पहुंचकर की शिकायत मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को भी दिया ज्ञापन
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल. चुनावी रंजिश के चलते आरोपियों ने अपने गांव के ही एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया. अपने पति के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए एक मजबूर पत्नी अपनी बेटी के साथ अधिकारियों के पास गुहार लगा रही है. दुखी परिजन भोपाल डीजीपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस की कार्रवाई में हो रही लेट लतीफी और आरोपियों को संरक्षण मिलने की शिकायत की है.
मंगलवार को पीएचएक्यू पहुंची ग्राम पडराई भिंड निवासी महिला मीरा जाटव ने आरोप लगाया है कि उनके मृतक पति मोहर सिंह की हत्या गांव के ही रूपसिंह तोमर पान सिंह तोमर एवं अन्य 5-6 लोगों के साथ मिलकर कर दी. इस घटना को सूचना पर पुलिस थाना एण्डोरी घटना स्थल पर लेकिन, रिपोर्ट आज तक नहीं लिखी. नीरा का आरोप है कि उनके घर परिवार वालों के आने से पहले ही पुलिस ने उनके पति मोहरसिंह का आरोपीगण से मिलकर पोस्ट मार्डम करा दिया. आरोपियों के खिलाफ एण्डोरी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं कर रही है और ना ही रिपोर्ट लिख रही है.
पीड़िता नीरा का आरोप है कि उनके मृतक पति की हत्या के संबंध में पुलिस की तरफ से कोई जांच भी नहीं की जा रही है. ऐसी स्थिति में आरोपीगण मृतक परिवार के व्यक्तियों को खुलेओम जान से मारने की धमकी दे रहे है कि यदि कहीं भी कार्यवाही की तो मोहर सिंह की तरह उनके पूरे परिवार को जान से मार देंगे. इस स्थिति में मृतक का परिवार आरोपियों के दहशत में जी रहा है. मोहर सिंह की हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई और जांच को लेकर पीडि़त परिवार ने डीजीपी से गुहार लगाई है. पीड़ित महिला नीरा का कहना है कि वह एसपी भिंड़, डीआईजी, आईजी चम्बल रेंज से भी न्याय की गुहार लगा चुकी है. मंगलवार को डीजीपी और एजेके विशेष पुलिस महानिदेशक और मुख्यमंत्री के नाम शिकायती आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.
