श्रम संहिताओं व निजीकरण के खिलाफ 12 फरवरी को विशाल प्रदर्शन ट्रेड यूनियनों का संभागीय सम्मेलन भोपाल में सम्पन्न
श्रम संहिताओं व निजीकरण के खिलाफ 12 फरवरी को विशाल प्रदर्शन ट्रेड यूनियनों का संभागीय सम्मेलन भोपाल में सम्पन्न
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल केंद्र सरकार की मजदूर, किसान और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी 2026 को देशव्यापी आम हड़ताल के तहत संपूर्ण देश मध्य प्रदेश एवं भोपाल में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। इसको सफल बनाने के उद्देश्य से आज ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चा, मध्य प्रदेश द्वारा भोपाल में संभागीय सम्मेलन आयोजित किया गया।
काली श्रम संहिताएं तुरंत रद्द करने की मांग
सम्मेलन में वक्ताओं ने चारों काली श्रम संहिताओं को मजदूर विरोधी बताते हुए इन्हें तत्काल रद्द करने की मांग की।
न्यूनतम वेतन 26 हजार और पेंशन 10 हजार की मांग
सम्मेलन में न्यूनतम मासिक वेतन 26,000 रुपये तथा न्यूनतम पेंशन 10,000 रुपये सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से रखी गई।
नई पेंशन योजना रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल करने पर जोर दिया गया।
वक्ताओं ने नई पेंशन योजना (एनपीएस) को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था (ओपीएस) बहाल करने की मांग की।
सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण का विरोध
भेल, बैंक, बीमा सहित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अंधाधुंध निजीकरण को देश और जनता के हितों के खिलाफ बताया गया।
रोल योजना व संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग
रोल योजना, ठेका और संविदा कर्मियों को नियमित कर सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई गई।
मजदूर-किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ आक्रोश
सम्मेलन में बिजली संशोधन विधेयक, मनरेगा को कमजोर करने, निजीकरण जैसे कदमों को मजदूरों, किसानों और आम जनता के जीवन पर हमला बताया गया।
देश की संप्रभुता पर खतरे का आरोप
वक्ताओं ने कहा कि इन नीतियों के जरिए देश की संप्रभुता को साम्राज्यवादी ताकतों के सामने गिरवी रखा जा रहा है।
ट्रेड यूनियनों का संयुक्त आह्वान
इस आंदोलन का संयुक्त आह्वान इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एआईसिसिटीयू, टीयूसीसी, सेवा, यूटीयूसी, एलपीएफ सहित बीमा, बैंक, बीएसएनएल, रक्षा, रेलवे, केंद्र, राज्य व निगम मंडल कर्मचारियों के संगठनों द्वारा किया गया।
12 फरवरी को विशाल प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की गई।
सम्मेलन में सभी मजदूरों, कर्मचारियों, किसानों और आम जनता से 12 फरवरी 2026 को होने वाले विशाल प्रदर्शन और देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई।
इस अवसर पर श्री नेम सिंह (प्रदेश अध्यक्ष हिंद मजदूर सभा) हेस्टू-HMS यूनियन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, महामंत्री हेमंत सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष एसके लोधी, सहित संभाग से पधारे सैकड़ों की संख्या में साथीगण उपस्थित थे।
अध्यक्ष मंडल में इंटक के सुरेश श्रीवास्तव , Hms से जितेंद्र सिंह ए के परिहार (एटक),पी एन वर्मा (सीटू), विनोद लुगारिया(Aiutuc), सरिता चौहान (सेवा), जी सी जोशी(केंद्र), दीपक रतन शर्मा(बैंक), ओ पी डोंगरीवाल(बीमा),मंच पर उपस्थित थे।
एवं वक्ता के रूप में इंटक के सुरेश श्रीवास्तव एसएमएस से कॉ नेम सिंह, एटक से एस एस मौर्य, सीटू से प्रमोद प्रधान, एआईयूटीयुसी से लोकेश शर्मा, सेवा से विद्या बंजारे, केंद्र से यशवंत पुरोहित, बैंक से नजीर कुरैशी, बीमा से संजय मिश्रा और भेल Hms से जितेंद्र सिंह, सीटू से दीपक गुप्ता, एटक से राम हर्ष पटेल और सेंट्रल से वी एस कुशवाह मौजूद थे।
