सीबीओए के जनरल सेक्रेटरी श्री के. रवि कुमार का भोपाल आगमन संगठन में नई ऊर्जा, अधिकारियों में नया जोश
सीबीओए के जनरल सेक्रेटरी श्री के. रवि कुमार का भोपाल आगमन संगठन में नई ऊर्जा, अधिकारियों में नया जोश
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल।
केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (सीबीओए) के वाइस प्रेसिडेंट श्री के.के. त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी श्री के. रवि कुमार एवं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री रामा प्रसाद 7 एवं 8 फरवरी को भोपाल प्रवास पर आ रहे हैं।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि यह दौरा संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वरिष्ठ पदाधिकारियों का यह आगमन संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा, साथ ही केनरा बैंक के अधिकारियों में नया जोश और उत्साह भरने का कार्य करेगा। यह प्रवास केनरा बैंक को प्रगति के शिखर पर ले जाने के संकल्प को और सुदृढ़ करेगा।
अपने प्रवास के दौरान 7 फरवरी को दोनों पदाधिकारी रायसेन जिले के ग्राम टांडा में एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। वहीं 8 फरवरी को भोपाल में आयोजित केनरा बैंक अधिकारियों के समागम में वे अधिकारियों को संबोधित करेंगे और संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
