टिमरनी में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
टिमरनी में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 7805953532
टिमरनी/रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को लेकर प्रशासन ने गुरुवार को टिमरनी के छिदगांव-हरदा रोड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की। यह कार्रवाई कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर एसडीएम श्री संजीव कुमार नागू के नेतृत्व में की गई।
प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे ओवरब्रिज की जद में आ रहे 84 आवासीय एवं व्यावसायिक संरचनाओं को हटाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक अमला एवं पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
प्रशासन का कहना है कि रेलवे ओवरब्रिज निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी और आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई चरणबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएगी।
