भोपाल में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल।संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती के अवसर पर भोपाल में आयोजित भव्य समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन जाटव समाज संभागीय समिति, भोपाल एवं संयुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में हिंदी भवन, पॉलिटेक्निक चौराहा में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन और नागरिकों ने सहभागिता की।

समारोह का शुभारंभ गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना तथा संत गुरु रविदास जी के मानवता, समानता और भाईचारे के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने रखे विचार

कार्यक्रम में मा. लालसिंह आर्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा (नई दिल्ली) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने गुरु रविदास जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज के समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।

कार्यक्रम में संत राधाकृष्ण दास महाराज जी, मा. भगवान सिंह परमार, मा. आलोक शर्मा जी, मा. प्रभुराम चौधरी जी, मा. भगवान दास सबनानी जी (विधायक, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा), मा. रविंद्र यति जी (भाजपा भोपाल जिला अध्यक्ष), मा. माधव सिंह अहिरवार, मा. रामस्वरूप शुक्रवारे जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समाज में एकता और जागरूकता का संदेश

वक्ताओं ने अपने संबोधन में गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपनाने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और शिक्षा व एकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक एवं वैचारिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं, जिन्हें उपस्थितजनों ने सराहा।

आयोजकों ने जताया आभार

इस आयोजन के निवेदक नवीन जाटव, संभागीय अध्यक्ष, जाटव समाज रहे। संयोजक राजेश अहिरवार एवं संभागीय प्रभारी डॉ. संतोष जाटव ने सभी अतिथियों, समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बताया।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।