बैरसिया में ‘योग बनाए निरोगी’ शिविर का आयोजन, जनप्रतिनिधियों व मातृशक्ति ने लिया योग का लाभ

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

बैरसिया जनपद सभागार में महिला पतंजलि समिति के मार्गदर्शन में संचालित महिला पतंजलि योग समिति द्वारा “योग बनाए निरोगी” विषय पर विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर दीदी साध्वी देवदिति जी (परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज की शिष्या) के सानिध्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों एवं मातृशक्ति ने सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए दीदी साध्वी देवदिति जी ने योग, स्वस्थ जीवनशैली एवं आत्मनिर्भर नारी शक्ति पर सारगर्भित विचार रखे और सभी को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।

जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

शिविर में विधायक विष्णु खत्री, समाजसेवी दीपक दुबे, ओमप्रकाश गुप्ता सहित बैरसिया क्षेत्र के अनेक नागरिकों ने योगाभ्यास कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जो आज विकसित भारत के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान कर रही है।

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में श्रीमती लता कुबेर सिंह गुर्जर (जनपद अध्यक्ष, जनपद पंचायत बैरसिया), अधिवक्ता के. एस. गंगवार, श्रीमती पुष्पांजलि बहन जी, श्रीमती पार्वती बहन जी, श्रीमती सुषमा, नीतू शर्मा, श्रीमती शारदा गुप्ता, श्रीमती पुष्पा, श्रीमती कामिनी गंगवार, श्रीमती पूजा शिल्पकार, रूपाली राजपूत सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थितजनों ने ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।