जगतगुरु श्री राम कमलाचार्य जी महाराज का मानसरोवर धाम संस्थापक के निवास पर आगमन

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। श्री श्री 1008 जगतगुरु श्री राम कमलाचार्य जी महाराज का भोपाल आगमन पर लालघाटी स्थित हरिहर नगर, फंदा क्षेत्र में मानसरोवर धाम के संस्थापक एवं अध्यक्ष पंडित संजय कश्यप के निवास पर आगमन हुआ। इस अवसर पर जगतगुरु जी ने धर्म, संस्कृति और समाज सेवा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

जगतगुरु श्री राम कमलाचार्य जी महाराज ने पंडित संजय कश्यप द्वारा मानसरोवर धाम के माध्यम से किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने मानसरोवर धाम को श्रद्धा, साधना और सेवा का उत्कृष्ट केंद्र बताते हुए इसकी प्रशंसा की।इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी नागरिक भी उपस्थित रहे।