प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों का सत्यापन किया गया
प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों का सत्यापन किया गया
संबाददाता: राहुल पवार योगी
मो.: 9770763164
रहटगांव/प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के मकानों का सत्यापन कार्य आज रहटगांव के बूथ क्रमांक 122 में किया गया। इस दौरान बूथ अध्यक्ष एवं बूथ मंत्री राहुल पवार, धर्मेंद्र यादव तथा इंजीनियर सोनी द्वारा घर-घर जाकर हितग्राहियों के आवासों का भौतिक सत्यापन किया गया।
सत्यापन के दौरान योजना के सभी पात्र लाभार्थियों ने सहयोग करते हुए अपने दस्तावेज एवं मकानों का सत्यापन पूर्ण कराया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्रदान की तथा सत्यापन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराया।
इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को समय पर आवास का लाभ सुनिश्चित करना है।
