विंध्य एकता परिषद में स्वयं अध्यक्ष घोषित होने वाले शैलेन्द्र पाठक को नोटिस, वर्तमान अध्यक्ष वंदना द्विवेदी की आपत्ति पर कार्यवाही
विंध्य एकता परिषद में स्वयं अध्यक्ष घोषित होने वाले शैलेन्द्र पाठक को नोटिस, वर्तमान अध्यक्ष वंदना द्विवेदी की आपत्ति पर कार्यवाही
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल, विंध्य एकता परिषद, भोपाल से जुड़े प्रशासनिक विवाद में असिस्टेंट रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएं, भोपाल (नर्मदापुरम संभाग) द्वारा संस्था के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस मध्यप्रदेश सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1973 की धारा 27 के अंतर्गत प्रस्तुत जानकारी पर प्राप्त आपत्तियों के आधार पर जारी किया गया है।
कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, संस्था के संबंध में शैलेन्द्र पाठक द्वारा स्वयं को अध्यक्ष बताते हुए 31 दिसंबर 2026 को प्रस्तुत की गई जानकारी के विरुद्ध आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें प्रमुख रूप से संस्था की वर्तमान एवं विधिवत अध्यक्ष वंदना द्विवेदी द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई है।
चार आपत्तिकर्ताओं ने दर्ज कराई आपत्ति
संस्था के रिकॉर्ड के संबंध में
श्रीमती वंदना द्विवेदी (12 जनवरी 2026),
श्री सुनील पांडेय (16 जनवरी 2026),
श्री रामकिशोर त्रिपाठी (19 जनवरी 2026)
एवं श्री उमानाथ सोनी (23 जनवरी 2026)
द्वारा पृथक-पृथक आपत्ति पत्र प्रस्तुत किए गए हैं।
7 दिन में मांगा गया बिंदुवार जवाब
असिस्टेंट रजिस्ट्रार कार्यालय ने नोटिस जारी कर शैलेन्द्र पाठक को निर्देशित किया है कि वे प्रस्तुत सभी आपत्तियों पर 7 दिवस की समय-सीमा में बिंदुवार स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।
उत्तर नहीं देने पर कार्यवाही संभव
नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता, तो मध्यप्रदेश सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1973 के प्रावधानों के अंतर्गत आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
आपत्तिकर्ताओं को भेजी गई प्रति
इस संबंध में जारी नोटिस की प्रतिलिपि सभी आपत्तिकर्ताओं को सूचनार्थ प्रेषित कर दी गई है।
