विकास ही हमारी पहचान, सेवा हमारा संकल्प वार्ड क्रमांक 3 में पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण का भूमि पूजन

बैरसिया।

संतोष योगी की खबर 99932 68143

नगर के वार्ड क्रमांक 3 में शुक्रवार को विकास कार्यों की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई। क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका अधिकारियों एवं वार्डवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने एकजुट होकर क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राठौर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सक्सेना, नगर पालिका उपाध्यक्ष हरिनारायण कुशवाहा, पार्षद नीरज नामदेव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जनता के सहयोग और संगठन की मजबूती से नगर निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। वार्ड क्रमांक 3 के नागरिकों को इस विकास कार्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।