अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने उठाईं तीन प्रमुख मांगें, डॉ. अंजनी सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार से हस्तक्षेप की अपील
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने उठाईं तीन प्रमुख मांगें, डॉ. अंजनी सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार से हस्तक्षेप की अपील
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा सामाजिक एवं शैक्षणिक नीतियों से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर तीन प्रमुख मांगें सामने रखी गई हैं, जिनका नेतृत्व महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. अंजनी सिंह चौहान ने किया। गरीबी के आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग
डॉ. अंजनी सिंह चौहान ने कहा कि देश में वर्तमान जातिगत आरक्षण व्यवस्था को समाप्त कर गरीबी के आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू की जानी चाहिए, जिससे वास्तविक रूप से जरूरतमंद वर्ग को लाभ मिल सके।
SC-ST एक्ट के दुरुपयोग पर रोक की मांग महासभा ने अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के कथित दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सामाजिक तनाव बढ़ रहा है और इस पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है।
UGC एक्ट 2026 में संशोधन की मांग महासभा की तीसरी प्रमुख मांग UGC एक्ट 2026 खूब खत्म करना चाहिए जिसमें वर्तमान प्रावधानों को छात्रों एवं कर्मचारियों के लिए भेदभावपूर्ण बताया गया।
मानवाधिकार संगठन ने दिया समर्थन
इस अवसर पर मानव अधिकार संगठन के प्रतिनिधि डॉ. अभिषेक गुप्ता ने महासभा की मांगों का समर्थन करते हुए नीतिगत सुधारों को समय की आवश्यकता बताया।
मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन की चेतावनी डॉ. अंजनी सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो महासभा देशव्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगी।
