स्ट्रेंथ स्टेशन की प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। कटारा हिल्स स्थित स्ट्रेंथ स्टेशन जिम ने अपनी प्रथम वर्षगांठ बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई शिव कस्तूरी वाटिका, प्लॉट नंबर-22, कटारा हिल्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हुजूर रामेश्वर शर्मा रहे। इस अवसर पर उन्होंने जिम में उपलब्ध अत्याधुनिक और आकर्षक मशीनों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के फिटनेस सेंटर युवाओं को मजबूत, अनुशासित और आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि “यहां से हनुमान जी जैसी शक्ति और अनुशासन निकलकर देश के लिए सकारात्मक कार्य करेगी।”

जिम संचालक पवनदीप सिंह सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्ट्रेंथ स्टेशन में उच्च गुणवत्ता के ट्रेनर और आधुनिक मशीनों के माध्यम से सुरक्षित एवं प्रभावी वर्कआउट कराया जाता है, जिससे युवाओं की फिटनेस बेहतर बनी रहे और वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, युवा वर्ग एवं जिम से जुड़े सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने जिम की एक वर्ष की उपलब्धियों की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।