डॉ. संजय कामले के जन्मदिन पर सेवा उत्सव, बच्चों को जूते व नाश्ता वितरित

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कांग्रेस असंगठित कामगार प्रकोष्ठ एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा सेवा भाव से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भोपाल जिला अध्यक्ष महेश नंद मेहर के नेतृत्व में जरूरतमंद बच्चों को जूते वितरित किए गए तथा उनके लिए समोसा एवं अन्य प्रकार के नाश्ते की भी व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम पूरी तरह सुव्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था, जिससे आयोजन की सार्थकता सिद्ध हुई। आयोजन के दौरान सभी व्यवस्थाएं अनुशासन और सहयोग की भावना के साथ संचालित की गईं।

इस अवसर पर महेश नंद मेहर ने कहा कि

“फिजूल खर्ची को रोकते हुए इस प्रकार के जनसेवा कार्य किए जाने चाहिए, जिससे हमारे देश के मध्यम वर्ग एवं जरूरतमंद परिवारों को वास्तविक सहायता मिल सके। सेवा ही सच्चा उत्सव है।”

उन्होंने आगे कहा कि डॉ. संजय कामले जी का जीवन संगठन और समाजसेवा को समर्पित रहा है और उनके जन्मदिन पर इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करना सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. संजय कामले जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर हेमंत नरवरिया धर्मेंद्र खटीक, इंजीनियर लोकेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे