किड्सरागा स्कूल में वार्षिक खेलकूद एवं ग्रेजुएशन डे कार्यक्रम सम्पन्न बच्चों ने जुंबा फिटनेस डांस और भ्रामरी योग के बाद खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत की गई.

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। किड्सरागा स्कूल में वार्षिक खेलकूद और ग्रेजुएशन डे का भव्य आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विजेंद्र सिंह राणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। विजेंद्र सिंह राणा मध्यप्रदेश में सेल्फ डिफेंस, मार्शल आर्ट और कराटे के एक जाने-माने प्रशिक्षक हैं, जिन्होंने जीवन में खेल और आत्मरक्षा तकनीकों के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में श्राद्धा सिंह, प्रिंसिपल, ऑर्किड इंटरनेशनल स्कूल और दीप्ति असनानी, डायरेक्टर, आइवी स्कूल उपस्थित रहीं, जिनका शिक्षा क्षेत्र में अमूल्य योगदान है।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के नृत्य प्रस्तुति से हुई, इसके बाद नन्हें-मुन्ने बच्चों ने स्वागत नृत्य से उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल की संचालिका वंदना शुक्ला, जो बाल शिक्षा क्षेत्र में जानी-मानी शख्सियत हैं, ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि खेलकूद बच्चों में सकारात्मक प्रतियोगी भावना, त्वरित निर्णय क्षमता और अनुशासन विकसित करने में सहायक होता है।

किड्सरागा की प्रिंसिपल शिखा शर्मा तथा शिक्षिकाओं श्वेता साहू, पायल दुबे, पवन शर्मा, मयूरी पुरोहित और आदिती द्विवेदी के अथक प्रयासों से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। इस अवसर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्जवल भविष्य के लिए स्कूल एक मजबूत आधार साबित हुआ।