भोपाल आयुक्त द्वारा थाना गोविंदपुरा का निरीक्षण, अन्नानगर चौराहे पर जनसंवाद लोगों को दिलाई गई यातायात नियमों के पालन की शपथ
भोपाल आयुक्त द्वारा थाना गोविंदपुरा का निरीक्षण, अन्नानगर चौराहे पर जनसंवाद
लोगों को दिलाई गई यातायात नियमों के पालन की शपथ
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल आयुक्त महोदय द्वारा थाना गोविंदपुरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के बीट सिस्टम की जानकारी ली तथा थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।
निरीक्षण उपरांत आयुक्त महोदय ने थाना क्षेत्र के अन्नानगर चौराहे पर आम नागरिकों से जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित वाहन चलाने की शपथ दिलाई।
आयुक्त महोदय ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं में कमी आती है और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। उन्होंने नागरिकों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।
इस अवसर पर थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
