कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532
हरदा / कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय एवं सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव नागू, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में ग्राम पांचातलाई निवासी बसंत विश्नोई ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर नल जल योजना के तहत खोदी गई नाली बंद न करने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को मामले की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। ग्राम केलनपुरा, महेन्द्रगांव व बीड तथा भवरतलाब व खेड़ा़ के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में आवेदन देकर नहर में पानी न आने के संबंध में शिकायत की, जिस पर कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को ग्रामीणों की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये गये। कुलहरदा निवासी अमजद खान ने पुराने रास्ते व गली पर अतिक्रमण हटाने के लिये आवेदन दिया, जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम बाबड़िया निवासी दशरथ ने बीपीएल गरीबी रेखा की सर्वे सूची में नाम जुड़वाने के लिये जनसुनवाई में आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार खिरकिया को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये
