भाजपा में विकास विरानी बने सीहोर जिला संगठन प्रभारी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार विकास विरानी को सीहोर जिला संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। जाटव समाज संभागीय समिति के अध्यक्ष 

नवीन जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा विकास विरानी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

स्वागत कार्यक्रम में जाटव समाज संभागीय अध्यक्ष नवीन जाटव, रामस्वरूप शुक्रवारे, सोहन वर्मा, शुभम त्यागी, जीवन कुमार जाटव, हरिदास जाटव, तरुण जाटव, समीर कुशवाह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।