मानसरोवरेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव 15–16 फरवरी को

अखंड रामायण पाठ, शिव बारात, संकीर्तन व महाभंडारे का होगा आयोजन

संतोष योगी की खबर 

भोपाल।प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी कोलार रोड स्थित मानसरोवर पब्लिक स्कूल प्रांगण में स्थापित मानसरोवरेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का पावन महापर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया जाएगा। यह दो दिवसीय महोत्सव 15 एवं 16 फरवरी 2026 (रविवार एवं सोमवार) को आयोजित किया जा रहा है।

आयोजन के दौरान अखंड रामायण पाठ, भव्य शिव बारात, संकीर्तन एवं भजन जैसे विविध धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम निरंतर आयोजित होंगे। श्रद्धालुजन भगवान महादेव की आराधना में सहभागी बनकर भक्ति और साधना के दिव्य वातावरण का अनुभव करेंगे।

कार्यक्रम का समापन महाभंडारे के साथ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर महाशिवरात्रि महोत्सव में सहभागिता करने एवं भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।