मध्य प्रदेश सरकार ने NPS कर्मचारियों और परिजनों के हक में बड़ा सुधार किया

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। मध्य प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम (NPS) कर्मचारियों के अधिकारों में ऐतिहासिक बदलाव किया गया है। राज्य के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने निर्णय लिया है, जिससे NPS कर्मचारियों, उनके परिजन, फैमिली पेंशन लाभार्थी और तलाकशुदा बेटियों के हक अधिकारों में सुधार हुआ है।

इस महत्वपूर्ण निर्णय के उपलक्ष्य में NMOPS (नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन) भोपाल संभाग ने मुख्यमंत्री, उनके मंत्रिमंडल और सभी सहयोगियों को हार्दिक आभार और अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में भोपाल जिला अध्यक्ष सुरसरि प्रसाद पटेल, संभागीय अध्यक्ष सवाई लाल परिहार, जयसिंह पटेल, आर. बी. कुशवाहा, हीरानंद नरवरिया, सनत कुमार जैन, महेश राय और श्रीमती शैलजा बैरागी मौजूद रहे।

NMOPS नेताओं ने कहा कि यह निर्णय NPS कर्मचारियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल को कर्मचारियों के हित में किए गए सुधारों के लिए प्रशंसा दी।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस सुधार से राज्य के सरकारी कर्मचारियों में विश्वास और उत्साह बढ़ा है और भविष्य में यह अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणादायक मॉडल साबित हो सकता है।