चोरी की ट्राली बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार रहटगांव पुलिस को मिली सफलता
चोरी की ट्राली बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार रहटगांव पुलिस को मिली सफलता
भोपाल हेडलाइंस राहुल पवार योगी की खबर
रहटगांव, जिला हरदा (11 फरवरी 2026)।
थाना रहटगांव पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई ट्राली बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोगराढाना निवासी फरियादी मंगल पिता नन्हे यादव ने दिनांक 02 फरवरी 2026 को थाना रहटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नीले रंग की ट्रैक्टर ट्राली, जिस पर “यादव कृषि फार्म झिरना ढाना चिरापाटला” एवं मोबाइल नंबर 9302694253, 7879041584 पेंट से लिखा था, अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात में चोरी कर ली गई है। फरियादी ने बताया कि ट्राली को 31 जनवरी 2026 को उनके मामा केवलराम के घर के सामने रोड किनारे खड़ी की गई थी, जो 2 फरवरी की सुबह गायब मिली।
रिपोर्ट पर थाना रहटगांव में अपराध क्रमांक 56/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
मुखबिर की सूचना से मिला सुराग
पुलिस अधीक्षक श्री शंशांक हरदा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित मिश्रा एवं एसडीओपी टिमरनी सुश्री आकांक्षा तलया के मार्गदर्शन में टीम गठित कर जांच की गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अमलाड़ा कला थाना शिवपुर में एक ट्राली नए रंग से पुती खड़ी है, जो मोगराढाना से चोरी गई ट्राली जैसी प्रतीत हो रही है।
सूचना की तस्दीक फरियादी से कराई गई, जिसने ट्राली की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने ट्राली को आरोपी के कब्जे से जप्त कर लिया। विवेचना के दौरान संदेही आदर्श उइके से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्राली चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से ट्राली पर आसमानी नीला रंग पेंट कर दिया था।
गिरफ्तार आरोपी
आदर्श उइके
लोकेश पाल
नेपाल कोरकू
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रहटगांव उनि मनोज कुमार दुबे, प्रआर 100 प्रदीप रघुवंशी, प्रआर 369 गजेन्द्र यादव, प्रआर 141 देवेन्द्र राव, प्रआर 98 शेरसिंह पान्से, आरक्षक 275 महेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक 306 मनोज दोहरे (साइबर सेल हरदा) एवं नगर रक्षा कैलाश यादव की विशेष भूमिका रही।
रहटगांव पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।
