भोपाल सूरज नगर पनघट परिसर में सर्वहित जनकल्याण संस्था द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली गई

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल सूरज नगर पनघट परिसर में सर्वहित जनकल्याण संस्था द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक ध्वज फटक ढोल नगाड़े के साथ भगवान खाटू श्याम भगवान भोलेनाथ कि यह विशाल यात्रा समस्त ग्राम से होती हुई पनघट परिसर में समाप्त हुई। आज इस अवसर पर सर्वहित जनकल्याण संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद कहारे ने बताया कि आज पनघट परिसर में भगवान खाटू श्याम का विशाल मंदिर में भगवान खाटू श्याम की स्थापना करी जा रही है जिसमें नर्मदेश्वर शिवलिंग भी आज स्थापित की जाएगी बाबा खाटू श्याम की आराधना तीन दिवसीय कार्यक्रम परिसर में होगा। आज प्रथम दिवस पर कलश यात्रा निकाली गई वहीं द्वितीय दिवस पर पूजन हवन का कार्यक्रम और तृतीय दिवस पर भगवान खाटू श्याम की स्थापना की जाएगी साथ ही समस्त श्रद्धालुओं का विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है। अध्यक्ष गोविंद ने आज बाबा श्याम खाटू कि इस विशाल यात्रा के साथ बताया कि 13 तारीख को खाटू श्याम के स्थापना के बाद समस्त श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा समस्त ग्राम वासियों के साथ-साथ समस्त श्रद्धालुओं से आगरा किया है कि भगवान खाटू श्याम और नर्वदेश्वर शिवलिंग की स्थापना पर ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु परिसर में आए और भगवान का आशीर्वाद लेकर प्रसादी ग्रहण करें आज एक विशाल यात्रा पर समस्त ग्रामवासी पनघट परिसर के निवासी और समस्त श्रद्धालु उपस्थित हुए सभी ने बाबा खाटू श्याम और भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ जय घोष किया।