भाजपा नेता नंदू सनान्से के पुत्र नीरज सनान्से का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी में केक काटकर दी गई शुभकामनाएं, सामाजिक सरोकारों का भी दिखा संदेश

भोपाल भाजपा नेता नंदू सनान्से के पुत्र नीरज सनान्से का जन्मदिन इस वर्ष बड़े ही उत्साह और भव्य आयोजन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

जन्मदिन समारोह के दौरान आकर्षक सजावट और विशेष व्यवस्था की गई थी। मंच को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था, जहां नीरज सनान्से ने केक काटकर सभी का आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा नेता नंदू सनान्से ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं को समाजसेवा और सकारात्मक कार्यों में आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि जन्मदिन के मौके पर जरूरतमंदों को भोजन वितरण और सामाजिक सेवा के कार्य भी किए गए, ताकि खुशी के इस दिन को समाज के साथ साझा किया जा सके।

कार्यक्रम में युवाओं का खासा उत्साह देखने को मिला। देर शाम तक शुभकामनाओं का सिलसिला चलता रहा और पूरे आयोजन में उत्सवी माहौल बना रहा।