महाशिवरात्रि की पावन पूर्व संध्या पर “एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम” का 32वां संगीतमय पाठ राम का आधार = रामायण वितरण योजना के तहत ग्रंथ व अभिमंत्रित रुद्राक्ष वितरित होंगे
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल/महाशिवरात्रि की पावन पूर्व संध्या पर “एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम” श्रृंखला के अंतर्गत 32वें संगीतमय पाठ का भव्य आयोजन 14 फरवरी 2026, सायं 4:00 बजे से 7:00 बजे तक किया जाएगा। यह आयोजन प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित होने वाली आध्यात्मिक श्रृंखला का विशेष पर्व होगा।
इस अवसर पर “राम का आधार = रामायण” वितरण योजना के तहत सकल समाज के सनातन धर्म प्रेमियों को श्रीरामचरितमानस, श्रीशिवमहापुराण तथा अभिमंत्रित रुद्राक्ष श्रद्धा-भेंट स्वरूप वितरित किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार यह केवल ग्रंथ-वितरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का एक सशक्त प्रयास है।
कार्यक्रम को पावन उपस्थिति से अनुगृहीत करेंगे —
परम पूज्य मध्य जगतगुरु देवाचार्य, आदि वराह पीठाधीश्वर श्री स्वामी रामप्रवेश जी महाराज (वृंदावन);
प्राचीन सिद्ध गुफा मंदिर, भोपाल;
राष्ट्रीय कथाकार एवं चिंतक, गौवत्स बटेश्वर धाम पीठाधीश्वर श्री अंकित कृष्ण तेनगुरिया जी (विदिशा)।
साथ ही विशिष्ट उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ाएँगी —
मध्यप्रदेश शासन की माननीय मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर जी,
लोकप्रिय विधायक श्री भगवान दास सबनानी जी,
भोपाल की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती मालती राय जी।
आयोजन समिति का कहना है कि इस धर्ममयी संध्या में भक्ति का भाव, ज्ञान का आलोक और साधना की शांति एक त्रिवेणी बनकर प्रवाहित होगी। जहाँ राम जीवन के आधार हैं, शिव साधना के शिखर हैं और धर्म मानवता का शाश्वत पथप्रदर्शक है।
आयोजकों ने समस्त धर्मानुरागी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर धर्म, संस्कृति और अध्यात्म के इस महोत्सव में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
— डॉ. अनिल भार्गव
