जिला प्रशासन की घर पहुंच सेवा से दिव्यांग विशाल को मिली व्हील चेयर

भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

हरदा/जिला प्रशासन की घर पहुँच सेवा दिव्यांगजनों के लिये वरदान सिद्ध हो रही है। उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री कमलेश सिंह ने बताया कि जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र हरदा द्वारा घर पहुंच सेवा के तहत प्रत्येक माह एक से दो दिव्यांग जनों को उनके घर जाकर लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में दिव्यांग विशाल आडवाणी पिता ठाकुरलाल आडवाणी निवासी वार्ड न.18 सिंधी कॉलोनी जिला हरदा के दस्तावेज परीक्षण के बाद व्हील चेयर प्रदान की गई एवं उनके पुनर्वास हेतु आवश्यक जानकारी दी गई। इस दौरान जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से प्रशासनिक अधिकारी, साइकोलॉजिस्ट, सीनियर फिजियोथैरेपीस्ट, पी.एंड ओ. टेक्नीशियन, वोकेशनल काउंसलर एवं विशेष शिक्षक उपस्थित रहे।