केन–बेतवा लिंक परियोजना: प्रभावित किसानों को न्याय मिले, अन्यथा आंदोलन तेज होगा:डॉ. मनोज यादव

संतोष योगी की खबर 99932 68143

छतरपुर/भोपाल /ढोडन पलकुआ गांव में केन–बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित एवं विस्थापित किसानों द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव शामिल हुए। उन्होंने मौके पर किसानों की समस्याएं सुनीं और प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की।प्रभावित किसानों ने मांग रखी कि वर्तमान 12.5 लाख रुपये निर्धारित मुआवजा राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया जाए, छूटे हुए पात्र लोगों के नाम सूची में जोड़े जाएं तथा जिन परिवारों को घरों का उचित मुआवजा नहीं मिला है, उनकी पुनः जांच कर न्यायपूर्ण भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

 

डॉ. मनोज यादव ने प्रशासन से कहा कि परियोजना से जुड़ी सभी विसंगतियों को दूर किया जाए और संपूर्ण क्षेत्र का दोबारा सर्वे कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र परिवार अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने किसान नेता अमित भटनागर सहित पुलिस द्वारा गिरफ्तार अन्य साथियों की शीघ्र रिहाई की भी मांग की।

 

प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव लगातार केन–बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित किसानों की आवाज सड़क से लेकर सदन तक उठा रहे हैं। जब तक प्रभावित परिवारों को उचित न्याय, हक-अधिकार, समुचित मुआवजा और ठोस पुनर्वास व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।डॉ. मनोज यादव ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र किसानों की मांगें पूरी नहीं की गईं तो समाजवादी पार्टी व्यापक स्तर पर आंदोलन में शामिल होकर किसानों के हक और अधिकार की लड़ाई को और तेज करेगी।