संघर्ष की पहली जीत: डॉ. मनोज यादव ने किसानों के अधिकारों की रक्षा की

संतोष योगी की खबर 99932 68143

केन–बेतवा लिंक परियोजना को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी और प्रभावित किसानों की एकजुट आवाज रंग लाई। किसान नेता अमित भटनागर सहित 40 किसानों एवं आदिवासी साथियों को रिहा कर दिया गया है।

इस घटनाक्रम को सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने लोकतांत्रिक संघर्ष की पहली जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह किसानों की एकता, साहस और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का परिणाम है।

डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि जब तक प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा, समुचित पुनर्वास और न्याय नहीं मिल जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी PDA (पिछड़े, दलित, आदिवासी) समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर चट्टान की तरह खड़ी है।

उन्होंने प्रशासन से संवाद और संवेदनशीलता के साथ समाधान निकालने की अपील करते हुए कहा कि विकास के नाम पर किसी भी किसान या आदिवासी के अधिकारों का हनन स्वीकार नहीं किया जाएगा।