महाशिवरात्रि पर अंधेश्वर महादेव मंदिर में होगा एक कुंटल खिचड़ी व मिठाई का वितरण

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भोपाल के पाच नंबर स्थित अंधेश्वर महादेव मंदिर में एक कुंटल साबूदाने की खिचड़ी एवं मिठाई का भव्य वितरण किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदू सनान्से ने दी।

उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवान दास सबनानी भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का सुबह 10 बजे शुभारंभ करेंगे।

नंदू सनान्से ने बताया कि यह आयोजन पिछले कई वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।

उन्होंने सभी भक्तजनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण करें एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। मंदिर परिसर में इस अवसर पर विशेष सजावट एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।