संत श्री बाबा गणिनाथ जी महाराज मंदिर में 13 से 15 फरवरी तक तीन दिवसीय भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव
संत श्री बाबा गणिनाथ जी महाराज मंदिर में 13 से 15 फरवरी तक तीन दिवसीय भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। कान्दू जन कल्याण समिति, भोपाल (म.प्र.) द्वारा संत श्री बाबा गणिनाथ जी महाराज मंदिर प्रांगण, प्लॉट नं. 360, बेरखेड़ी वाज्यपत, नीलबड़, भोपाल में 13, 14 एवं 15 फरवरी 2026 को भगवान भोलेनाथ (शंकर भगवान) के सह-परिवार की मूर्तियों की विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा एवं भव्य जीवन-सम्मान महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जाएगा, यह कार्यक्रम लगातार तीन दिनों तक चलेगा जिसमें भव्य कलश यात्रा, अखंड रामायण पाठ, विशाल भंडारा, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
समिति के संरक्षक राजेश गुप्ता (गुड्डू), मा. रामेश्वर शर्मा जी विधायक हुजूर, अध्यक्ष मदन गुप्ता, महामंत्री (सचिव) प्रदीप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, राजमंगल गुप्ता, रामनाथ गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, सोनू गुप्ता, अमर गुप्ता, सचिव मंडल अशोक गुप्ता, बच्चालाल गुप्ता, सन्नीदेव गुप्ता, प्रचार मंत्री बृजेश गुप्ता, मंतोष गुप्ता, सूरज गुप्ता, सलाहकार मंडल ओ.पी. गुप्ता, जे.एल. गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता, डॉ. रतन गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, ललन गुप्ता, देवेन्द्र शाह, रामाश्रय गुप्ता, विजय गुप्ता, मिथलेश गुप्ता, शत्रुघ्न गुप्ता, उमेश गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राजन शाह, सुभाष गुप्ता (ब.), डेभा गुप्ता तथा सदस्यगण राम आशीष गुप्ता, सुभाष गुप्ता, सुजीत गुप्ता, मनोज गुप्ता, किशन गुप्ता, विनोद गुप्ता, राजेश गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता ने समस्त समाजबंधुओं, राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा इस पुण्य कार्य में दान एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की है।
समिति के उप कोषाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं धर्म प्रचार-प्रसार को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
